24 न्यूज अपडेट. बांसवाड़ा। कुशलगढ़ में भाजपा प्रत्याशी को हरा कर जीते भाजपा के बागी को अब मात देने के बाद मार खानी पड़ रही है। दो दिन पहले भाजपा प्रत्याशी प्रमीला पत्नी बाबूलाल मईड़ा को हराकर जितेंद्र अहारी अध्यक्ष बने हैं। रात 11ः30 बजे कल कुशलगढ़ पालिका अध्यक्ष जितेंद्र को पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 3 पर आरोप है कि पीटा गया। इस बारे थाने में रिपोर्ट भी दी है। दो दिन पहले भाजपा प्रत्याशी को हराकर जितेंद्र अध्यक्ष बने। नगर पालिका अध्यक्ष के लिए उप चुनाव के दो दिन बाद हार-जीत के बाद से खुन्नस इस हद तक बढ़ गई कि नौबत मारपीट तक आ गई। बुधवार रात साढ़े 11 बजे कुशलगढ़ में बांसवाड़ा रोड स्थित भैरवजी मंदिर के पास पूर्व पालिका अध्यक्ष बबलू मईड़ा, वर्तमान पालिका उपाध्यक्ष नीतेश बैरागी और अनूज प्रताप तंवर ने पालिकाध्यक्ष जितेंद्र अहारी से मारपीट की यह आरोप है। रात साढ़े 12 बजे अहारी, परिजन और कार्यकर्ता कुशलगढ़ थाना गए व रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें अहारी ने बतया कि तीनों आरोपी बुलेट से हाथ में लठ लेकर आए और गालीगलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। जातिगत गालियां भी देने का आरोप लगाया। रात करीब डेढ़ बजे अहारी ने अस्पताल पहुंचकर मेडिकल जांच करवाई।
कुशलगढ़ पालिकाध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी को मात देते ही खानी पड़ी मार, पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 3 जनों पर पीटने का आरोप

Advertisements
