24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। अब कुर्सी हिलने और पोल खुलने के डर से अफसर ऑफिस छोड़कर भागने लगे हैं। नीमच माता मंदिर,उदयपुर पर वन विभाग द्वारा किए गए 5 लाख के कामों का हिसाब अब तक यूडीए को नहीं दिया गया है। नीमच माता विकास समिति की ओर से कई बार मरम्मत का हिसाब मांगा जा चुका है मगर वन विभाग यह बता ही नहीं रहा है कि 5 लाख का खर्चा आखिर कहां पर कर दिया। अब बार-बार हिसाब नहीं देने से इस मामले में जनता को भ्रष्टाचार की बू आने लग गई है। यह पैसा जनता की गाढ़ी कमाई का है व उसकी पाई-पाई का हिसाब पाने का अधिकारी जनता का सबसे पहले है। ऐसे में अफसरों का यह रवैया आने वाले दिनों में विभाग के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है। समिति की ओर से कहा किया गया हिसाब तुरंत दीजिए मगर वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया है। इस पर आज भक्तजन जब वन विभाग के कार्यालय पहुंचे तो अधिकारी कुर्सी पर अनुपस्थित पाए गए। भक्तजनों ने अधिकारी की कुर्सी पर ज्ञापन चिपका दिया व आंदोलन की चेतावनी दी। उनका कहना था कि 5 लाख खर्च किए हैं तो उसका हिसाब जरूर बनाया होगा। उसे देने में किसको क्या परेशानी हो सकती है। क्या हिसाब में कहीं कोई बड़ा झोल है या फिर मौके पर उस काम के नामों निशां भी बचे हैं या नहीं। आपको याद दिला दें कि गत महीने विधानसभा में पौधारोपण के मामले में गोगुंदा विधायक ने वन विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आंकड़े मांगे थे। सदन के पटल पर जो आंकडे रखे गए वे चौंकाने वाले थे। ऐसे में यहां भी आशंका है कि कुछ न कुछ चौंकाने वाली बात जरूर है। यदि नहीं है तो अफसरों को भागने की बजाय जनता को जवाब देकर दूध का दूध और पानी का पानी जरूर कर देना चाहिए।
कुर्सी हिलने के डर से कुर्सी छोड़ भागे अफसर, जनता से चस्पा किया नोटिस, 5 लाख के खर्च का हिसाब नहीं दे रहा वन विभाग

Advertisements
