Advertisements
24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. उदयपुर में निवासरत कुराबड़ के प्रबुद्धजनों के संगठन कुराबड़ मित्र मंडल की कार्यकारिणी का शुक्रवार को गठन किया गया। कार्यकारिणी में पुष्पेंद्र जैन (कालू भाई) को अध्यक्ष, नवल सिंह चुंडावत महामंत्री, आत्मप्रकाश जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रानू खान , संतोष चौधरी, पंकज जैन को उपाध्यक्ष, शेखर जैन कोषाध्यक्ष, मनु राव सचिव, जय प्रकाश माली प्रचार प्रसार मंत्री, दिलीप सोनी, दिलीप कुरावत सदस्य नियुक्त किए गए। कार्यकारिणी में लवदेव सिंह कृष्णावत, भीम सिंह चुंडावत, अशोक सिंह चौहान, सुमतीलाल दुदावत को संरक्षक व उग्रसेन राव, हरिसिंह चौहान, नत्थे खान पठान, गोपाल आमेटा को परामर्श दाता नियुक्त किया गया। शीघ्र ही कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

