– 70 पार वरिष्ठजनों का किया गया सम्मान, हाउजी तथा चेयर रेस प्रतियोगिता आयोजित
– 11 सदस्यीय प्रथम कार्यकारिणी का भी गठन किया
24 News Update उदयपुर। उदयपुर शहर में रहने वाले घासा के परिवारों का घासा जैन मित्र मंडल उदयपुर के बैनर तले प्रथम स्नेह मिलन सम्मेलन माउंटेन व्यू रिसोर्ट, एकलिंगपुरा में सम्पन्न हुआ।
प्रथम स्नेह मिलन कार्यक्रम के संयोजक विनोद परमार ने बताया कि कार्यक्रम घासा के मूल निवासी, उदयपुर में निवासरत समस्त जैन परिवार बड़े उत्साह के साथ शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ टीना परमार, चांदनी परमार, डिंपल परमार एवं आशा चंडालिया द्वारा सामूहिक नवकार महामंत्र के जाप के साथ किया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।
मंडल के संयोजक दिलीप परमार ने बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया गया। साथ ही कार्यक्रम के सभी लाभार्थी परिवारों का माला व उपरना पहनाकर अभिनंदन किया गया।
मंडल के संयोजक समुद्र सिंह चंडालिया ने बताया कि इस अवसर पर मंडल की 11 सदस्यीय प्रथम कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें दिलीप परमार, समुद्र सिंह चंडालिया, हेमंत परमार, अमित परमार, पवन चंडालिया, निहाल चंडालिया, अनिल परमार, मनीष डांगी, संजय चंडालिया, नितेश परमार एवं विनोद परमार को शामिल किया गया।
आयोजन के दौरान सभी के लिए हाउजी तथा विभिन्न वर्गों में चेयर रेस जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन हेमंत जैन एवं दिविशा जैन ने किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समस्त मित्र मंडल की ओर से डॉ. शांतिलाल जैन ने कार्यसमिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

