24 न्यूज अपडेट. जयपुर। राजस्थान में भाजपा सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए तीन नए जिलों (कुचामन, मालपुरा और सुजानगढ़) के गठन को रद्द कर दिया है। पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इन तीन जिलों के गठन की घोषणा की थी। भाजपा सरकार की ओर से नए जिलों के गठन के लिए बनी उच्च स्तरीय समिति को भंग कर दिया गया है, जिससे इन तीनों जिलों के बनने की संभावना खत्म हो गई है। जानकारी विधानसभा में विधायक हरिशचंद्र मीणा के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी गई। इसमें बताया गया है नए जिलों के पुनर्गठन/सृजन के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति को समाप्त कर दिया गया है। ऐसे में अब कुचामन, मालपुरा व सुजानगढ़ के जिले बनने की संभावना भी खत्म हो चुकी है। दरअसल, कांग्रेस सरकार ने चुनाव से पहले दो बार में कुल 22 नए जिलों की घोषणा की थी। पहले चरण में 19 नए जिले बनाए गए, जिससे राज्य में जिलों की संख्या 50 हो गई थी। हालांकि, बाद में चुनाव आचार संहिता लगने से पहले तीन और जिलों कुचामन, मालपुरा और सुजानगढ़ की घोषणा की गई। चूंकि आचार संहिता के दौरान इन जिलों से जुड़ा कोई काम नहीं हो पाया था, इसलिए माना जा रहा था कि भाजपा सरकार इन्हें रद्द कर सकती है। पहले 33 जिले थे, फिर 52 और अब 50 जिले रह गऐराजस्थान में पहले 33 जिले थे। 19 नए जिले बनने के बाद यह संख्या बढ़कर 52 हो गई थी। जयपुर और जोधपुर जिलों को दो-दो भागों में बांटने के बाद कुल जिलों की संख्या 50 हो गई। अब भाजपा सरकार के इस फैसले के बाद राजस्थान में जिलों की संख्या 50 ही रहेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान को मिलेगा 4 लाख मीट्रिक टन कोयला, छत्तीसगढ़ में 2022 में हो गया था सील गणमान्यजनों की उपस्थिति में निम्स विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय योग केंद्र पर हुआ योगाभ्यास