चित्तौड़गढ़.। चित्तौड़गढ़ में कुंभानगर स्थित सब्जी मंडी में सोमवार देर रात आग लग गई। मंडी की 5 दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आग की सूचना के बाद 2 दमकल मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस भीषण आग को देखते हुए कुंभानगर और उसके आसपास के कई इलाकों में बिजली सप्लाई भी बंद कर दी गई थी। उस दौरान मंडी की सभी दुकानें बंद थी। वहां से निकल रहे किसी व्यक्ति ने आग लगने की सूचना नगर परिषद में दी। नगर परिषद कमिश्नर ने तुरंत फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। मौके पर 2 दमकल पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की खबर फैलते ही देर रात को भी कई लोग मौके पर पहुंच गए। मंडी की 5 दुकानों में भीषण आग लगी थी। दुकानों के मालिक भी मौके पर पहुंचे। मंडी के सामने की तरफ भी कई घर है, शोर शराबा सुनकर हड़कंप मच गया।
कुंभानगर सब्जी मंडी में लगी आग:पांच दुकानों का सामान जलकर हुआ राख; 1 घंटे तक बिजली सप्लाई रोकी

Advertisements
