Site icon 24 News Update

किरोड़ी लाल मीणा एसएमएस में भर्ती

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. जयपुर। विधायक और कृषि एवं पंचायती राज मंत्री किरोड़ी मीणा की तबीयत आज अचानक खराब हो गई है। परिजन और स्टाफ के सदस्य उन्हें उपचार के लिए एसएमएस हॉस्पिटल लेकर गए हैं।हां उन्हें डॉक्टरों ने उपचार के लिए मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया है। एसएमएस हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से बताया गया है कि कल रात डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के पेट में दर्द,उल्टी, जलन और एसिडिटी की शिकायत हुई। इलाज के लिए एसएमएस की इमरजेंसी में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने विधायक को मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया। जनरल मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर प्रोफेसर डॉक्टर सी.एल. नवल की यूनिट में उनको भर्ती किया है। बताया गया कि स्वास्थ्य अब बेहतर है व जांचें की जा रही है।

Exit mobile version