Advertisements
24 न्यूज अपडेट.उदयपुर। किरण माहेश्वरी स्मृति मंच की ओर से प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवरात्रि पर अम्बामाता मंदिर में भक्तों द्वारा मंच के माध्यम से प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने भी भक्तों के साथ मिलकर प्रसाद वितरण कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम की शुरूआत माताजी की महाआरती से हुई। उसके बाद दो से तीन हजार लोगों ने 200 क्विटंल दूध की खीर, 200 किलो हलवे का प्रसाद ग्रहण किया। पुजारी रायसिंह तंवर द्वारा महाआरती का आयोजन किया।

