सदस्यों की तबीयत नासाज हो गई। इसके बाद पांचों को अस्पताल लेकर जाया गया जहां पर आज सुबह एक महिला की मौत हो गई। बताया गया कि भीलवाड़ा के शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के महलों का मानपुरा गांव में मदन सिंह (44) पिता रणजीत सिंह परिवार के खेत पर बने घर में उसकी पत्नी पुष्पा कंवर (40) ने काली उड़द की दाल और रोटी बनाई। उनके साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों में दिलीप सिंह(16) पिता मदन सिंह, नंद भंवर कंवर(19) पिता मदन सिंह और शंभू सिंह(29) पिता किशन सिंह ने खाया। उसके करीब दो-ढाई घंटे बाद ही पांचों की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य काछोला हॉस्पिटल पहुंचे। यहां इन सभी की हालत में कोई सुधार नहीं होने पर भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में पुष्पा कंवर ने आज सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि अन्य सदस्यों का इलाज जारी है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपकर जांच शुरू कर दी। डॉक्टरों का कहना है कि अब परिवार के अन्य सदस्यों की हालत खतरे से बाहर है
काली दाल और रोटी खाने के बाद पांच लोग बीमार, महिला की मौत

Advertisements
