24 न्यूज़ अपडेट चित्तौडग़ढ़। जिले में डोडा चूरा के मामले थमने का नाम नही ले रहे हैं। लगभग हर रोज डोडा चूरा के प्रकरण आ रहे हैं जिनमें किसी न किसी वाहन से डोडा चूरा की तस्करी करते हुए लोग पकड़े जाते हैं। उन्हें जेल जाने या कानूनी कार्रवाई का भी डर नहीं है। शंभूपुरा थाना इलाके में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने कार से 101 किलो 140 ग्राम डोडा चुरा जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के अनुसार एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी भदेसर अनिल शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी शंभूपुरा ठाकरा राम के साथ ही जाप्ते में एएसआई रघुवीर सिंह, सकेन्द्र सिंह, कानि. कमलेश, जगदीश, प्रकाश, नरेश, श्रवण व पुष्पेन्द्र सिंह की ओर से लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के लिए गश्त जारी थी। इस दौरान अमला रेलवे लाईन सरहद शम्भुपूरा पहुंचा। यहां पर सामने से आती एक कार को रूकवाने की कोशिश की। कार के चालक ने अचानक कार को रोड के साइड में ले जाकर रोक दिया और रूकते ही फाटक खोल कर भागा। हमेशाकी तरह पुलिस ने कार का पीछा किया मगर हमेशा की तरह ही कार का ड्राइवर कार को मौके पर ही छोड़ कर अन्धेरे का लाभ उठाते हुए खेतों में ओझल हो गया। पुलिस ने वापस लौट कर कार की तलाशी ली गई तो कार में पीछे की सीट पर व नीच की तरफ 5 काले प्लास्टिक के कट्टों में 101 किलो 140 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा मिला। अवैध अफीम डोडा चुरा व तस्करी में काम में ली गई कार को जब्त कर लिया गया।
कार रूकी, ड्राइवर भाग गया, तलाशी में मिला 101 किलो 140 ग्राम डोडाचूरा जब्त

Advertisements
