Advertisements
उदयपुर। गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी कर गुजरात ले जाए जा रहे कंटेनर ट्रक को जब्त करते हुए 30 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। 232 कार्टनों को जब्त करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी निश्चिय प्रसाद के अनुसार काया के पास नाकाबंदी में ट्रक से पंजाब में बनी 232 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब को जब्त किया। ड्राइवर नवीन जाट पुत्र करतार सिंह निवासी हिसार को गिरफ्तार किया है। ट्रक प्रतापनगर से बलीचा होते हुए गुजरात की तरफ जा रहा था जिसे काया में पकड़ा गया।

