Site icon 24 News Update

काम आई आयोग की घुड़की, 6500 अभ्यर्थियों ने वापस लिया भर्ती परीक्षा से नाम, अब फर्जी अभ्यर्थियों पर होगी एफआईआर

Advertisements

24 न्यूज अपडेट जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के सामने आने के बाद से कर्मचारी चयन बोर्ड काफी सख्त है। अब प्रारंभिक स्तर पर ही गड़बडी करने वालों के प्रयास किए जा रहे हैं। बोर्ड ने भर्ती अयोग्य अभ्यर्थियों से अपना नाम वापस लेने की अपील की थी और साफ कहा था कि यदि फार्म भर भी दिया है तो उसको विड्रो कर लें नही ंतो सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। आयोग की यह घुड़की काम आई है। 10 भर्ती परीक्षाओं के आयोजन से पहले ही 7 दिन में 6 हजार 500 अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि बोर्ड द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में पिछले लंबे वक्त से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी गलत जानकारी देकर आवेदन कर रहे थे। इसकी वजह से भर्ती परीक्षा के आयोजन के बाद पात्र और योग्य अभ्यर्थियों को परेशान होना पड़ता था। ऐसे में इस बार भर्ती परीक्षा के आयोजन से पहले ही बोर्ड ने 7 दिन का वक्त देकर गलत दस्तावेजों के माध्यम से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपना नाम वापस लेने की सख्त हिदायत दी थी। अब 6500 अभ्यर्थियों ने भविष्य में होने वाली भर्ती परीक्षाओं के आयोजन से पहले नाम वापस ले लिया। अब पात्रता जांच के बाद यदि कोई आयोग्य पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version