24 न्यूज अपडेट. खेरोदा। उदयपुर जिले के कानोड़ थाना इलाके में गुरुवार देर रात आबादी वाले इलाके में स्थित ख्याली लाल मेघवाल के पशुओं के बाड़े में अचानक आग सुलग गई। अचानक लगी आग की चपेट में 10 गाय-भैंसें आ गईं जो झुलस गई। उनका पचार किया जा रहा है। इसके अलावा आग ने एक बाइक को भी नुकसान पहुंचाया। आग की लपटें अचानक आती हुई देख कर लोगों में हडकंप मच गया। उन्होंने तुरंत पानी डाल कर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। बाड़े में जाकर देखा तो गाय व भैंसें झुलस गए थे। उनको तुरंत खोलकर बाहर लाया गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस का सूचना लोगों ने दी। इसके बाद कानोड़ और भींडर से फायर ब्रिगेड मौके पर आई व आग बुझाने का जतन शुरू किया। आग तब तक काफी तेज हो चुकी थी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया गया। आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया कि सबसे पहले वहां परघास में अचानक आग लग गई। इसके बाद मवेशी चपेट में आ गए।
कानोड़ में बाड़े में आग से 10 पशु झुलसे

Advertisements
