Site icon 24 News Update

कांधे पर ईवीएम और मन में उल्लास लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां, सुखाड़िया विश्वविद्यालय में लगा लोकतंत्र का मेला

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। आज सुबह से उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर में लोकतंत्र का मेला लगा है। पोलिंग पार्टियांं को सुबह इलेक्शन प्रोसेस की अंतिम हिदायतें दी गईं, सावधानियां बताई गई और डूज एंड डोंट के बारे में चर्चा हुर्ठ। इसके बाद सबने लाइनों में लग कर बारी-बारी से ईवीएम, बैलेट यूनिट सहित अन्य सामग्रियां प्राप्त की। जांचा-परखा और फिर स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र की सेहत को दुरूस्त करने का जिम्मा अपने कांधों पर और मन में उल्लास लिए मतदान दल बारी-बारी से गंतव्य को रवाना हो गए। जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में टीम का नेतृत्व कर रहे कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने भी सभी व्यवस्थाओं को जांचा, परखा और निरीक्षण किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़, जिला परिषद सीईओ कीर्ति राठौड़ भी मौजूद रहे। खास बात यह रही कि इस महायज्ञ में नारी शक्ति ने भी बढ चढकर हिस्सेदारी की।

Exit mobile version