24 न्यूज अपडेट. भीलवाड़ा। अब नेता खुलेआम धमकाने लगे हैं। सत्ता के मद में चूर हो गए हैं और मंच से ऐसी बातें कर रहे हैं जो उनको शोभा नहीं देता। देश में मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार ही चालान बनते हैं लेकिन कुछ लोग वाहनों पर बडे बडे शब्दों में अपनी पहचान लिखकर नंबर प्लेट की जगह उसे लगा देते हैं गलत है। ताजा मामला भीलवाड़ा का है जहां पर वाहनों की नंबर प्लेट को लेकर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने राजस्थान पुलिस को टारगेट किया है। धीरज गुर्जर ने धमकी देते हुए कहा- पुलिस में अगर दम है तो गुर्जर लिखी गाड़ी पकड़े और थाने में डाले। चैलेंज करता हूं, ऐसा किया तो मेरा जूता बात करेगा। धीरज गुर्जर बुधवार को भीलवाड़ा के कोटड़ी में आयोजित एक सभा में बोल रहे थे। दरअसल, पुलिस अभियान चलाकर नंबर प्लेट की जगह जातियां, उपजातियां या फिर नाम लिखने वालों के चलान कर रही है। शाहपुरा एसपी राजेश कांवट ने गुर्जर के बयान पर कहा कि पुलिस मोटर व्हीकल में कार्रवाई करती है। हमें किसी जाति से लेना-देना नहीं है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।भीलवाड़ा के कोटड़ी में भगवान देवनारायण की शोभायात्रा के दौरान धीरज गुर्जर बोले, ’अगर मैंने जंप लगा लिया तो धरती में गाड़ दूंगा’ ये कोटड़ी, पारोली और आसपास के थानेदार कहते हैं कि जिस मोटरसाइकिल के पीछे गुर्जर लिखा हुआ है, उसको थाने में बंद कर दो। उनको मैं चैलेंज कर रहा हूं कि अगर किसी कार्यकर्ता की मोटरसाइकिल को हाथ भी लगा लिया तो धीरज गुर्जर का जूता उनसे बात करेगा। यह लड़ाई मैं इसलिए नहीं लड़ रहा हूं कि लोग कहेंगे कि चुनाव हारने के बाद भी अभी तक ठंडा नहीं हुआ। मैं इनको एक बात कह दूं, धीरज गुर्जर ने चुनाव हारने के बाद एक कदम पीछे लिया है। अगर मैंने जंप लगा लिया तो धरती में गाड़ दूंगा। इस बात को ध्यान में रखना। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शाहपुरा जिले के बनेड़ा में लगातार बारिश होने से मकान के पिलर समेत छत गिरी बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा एवं समन्वय बैठक मे जिला कलक्टर ने सरकारी योजनाओं एवं प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र मे अधिक से अधिक ऋण वितरण के दिये निर्देश, ज़िले में आमजन को वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने तथा जीवन बीमा करवाने के उद्देश्य से ज़िला कलेक्टर ने दिए ब्लॉक वार कैम्प आयोजित करने के आदेश