Site icon 24 News Update

कल-परसों बारिश की उम्मीद, आज गर्मी झन्नाटेदार

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। मौसम विभाग राजस्थान ने आज अपना ताजा पूर्वानुमान घोषित किया है। इसमें बताया गया है कि पछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि दर्ज हुई तथा राज्य के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री दर्ज किए गए। राज्य के जोधपुर व बीकानेर संभाग में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज हुई व हीट वेव दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.0 डिग्री दर्ज किया, आज भी जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने तथा कहीं-कहीं हीट वेव/लू चने की प्रबल संभावना है। पूर्वी राजस्थान के अधिकतर भागों में आज से ही अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट संभव हैं। 10 मई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी दिनों में राज्य के कई स्थानों पर आंधी बारिश की गतिविधियां होने तथा तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की सम्भावना है। 11 मई से हीट वेव से अगले तीन-चार दिनों के लिए राहत मिलने के प्रबल आसार हैं।

Exit mobile version