Advertisements
24 न्यूज अपडेट उदयपुर। आज उदयपुर में महात्मा गांधी गर्वनमेंट सकूल गोवर्धन विलास मतदान केंद्र पर वोट डालने जघन्य हत्याकांड में मौत के शिकार हुए कन्हैयालाल के बेटों ने अपने पिता के लिए न्याय की मांग की। उन्होंने कहा कि दो साल हो गए हैं, हमें त्वरित न्याय चाहिए। राजनेताओं को नसीहत दी कि राजनीति से बाज आएं। कन्हैयालाल के बेटे तरूण व यश साहू ने दो गनमैन के जाब्ते के साथ बाइक पर वोट देने आए। उन्होंने कहा कि हर बार हमारे पिताजी के नमा पर राजनीति की जाती है, दोनों प्रमुख पार्टियों ने अपना स्वार्थ सिद्ध किया। दो साल हो गए हैं हम यही चाहते हैं कि अपराधियों को जल्द से जल्द सजा मिले। राजनीतिक दल अगर सरकार पर प्रेशर डालते तो अपराधियांं ेको अब तक सजा मिल चुकी होती।\

