उदयपुर 28 अक्टूबर। शहर के प्रमुख सामाजिक संगठन ओसवाल युवक परिषद् के नवनियुक्त कार्यकारिणी का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह और एक शाम नाकोडा पार्श्व भैरव दादा के नाम भव्य ऐतिहासिक भक्ति संध्या का आयोजन 2 और 3 नवम्बर को ओपेरा गार्डन में आयोजित किया जाएगा। परिषद् के अध्यक्ष अनिल जारोली ने बताया कि ओसवाल युवक परिषद् जैन समाज के युवकों का अग्रिम संगठन है ,शहर के युवा वर्ग के सभी प्रबुद्धजन इससे जुड़े है। इसी नवनियुक्त कार्यकारिणी द्वारा दो दिवसीय कार्यकमों का आयोजन किया जा रहा है। 2 नवम्बर शाम को आयोजित कार्यकम के प्रथम दिन भव्य पार्श्व नाकोडा भैरव भक्ति संध्या और दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया जाएगा,जिसमें युवा संगीतरत्न भजन सम्राट वैभव बागमार और स्वर कोकिला डॉ सीमा दफ्तरी के सुरों द्वारा भव्य भक्ति संध्या आयोजित होगी। कार्यकम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। 3 नवम्बर ओसवाल युवक परिषद् के कार्यकारिणी का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। कार्यकम के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चन्द कटारिया और राज्यमंत्री राजस्थान गौतम दक होंगे। परिषद् के महामंत्री धीरज भाणावत ने बताया कि परिषद् के आगामी कार्यकमों के तहत ओसवाल क्रिकेट प्रीमियर लीग ओर रक्त दान महादान कार्यक्रम का आयोजन होगा। ओसवाल सभा के अध्यक्ष प्रकाश कोठारी ने बताया कि ओसवाल सभा द्वारा गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी संपूर्ण ओसवाल छोटे साजन समाज का स्नेह मिलन कार्यकम आयोजित होगा। गत एक वर्ष में ओसवाल सभा द्वारा समाज को आर्थिक सुदृढ़ता प्रदान करने के लिए आय में चार गुना वृद्धि,ओसवाल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का आयोजन, वृहद स्तर पर ओसवाल वन भ्रमण कार्यक्रम (मल्हार), समाज की समस्त गतिविधियों की जानकारी हेतु ओसवाल संदेश का प्रकाश निरंतर जारी है। सचिव आनंदीलाल बंबोरिया ने बताया कि युवक परिषद् का गठन इसी उद्देश्य से किया गया है कि समाज में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। सहसचिव मनीष नागौरी ने बताया कि युवक परिषद् महिला प्रकोष्ठ,बहु प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया है। समाज की डिजीटल एप वेबसाइड का लांच किया जाएगा। इस दौरान प्रचार प्रसार मंत्री रोहित कोठारी,पंकज मेहता,दिलीप कोठारी,विजय दलाल,लवेश भंडारी,शौकीन पितलिया,अभिषेक मोगरा,शुभम जारोली,वैभव जारोली सहित कही पदाधिकारी मौजूद थे।
ओसवाल युवक परिषद् का शपथ ग्रहण समारोह 3 कोशहर में आयोजित होगी भव्य नाकोडा भैरव भजन संध्या

Advertisements
