उदयपुर। ओसवाल सभा सचिव आनंदी लाल बंबोरिया ने बताया कि ओसवाल सभा कार्य पारिषद की त्रिमासिक बैठक अध्यक्ष प्रकाश चंद्र कोठारी की अध्यक्षता मे महावीर साधना एवं स्वाध्याय समिति. अम्बामाता में नवकार महा मंत्र के जाप से प्रारम्भ की गई। पूर्व बैठक 6 जुलाई के मिनटस सर्वसम्मति से पारित किए गए। निम्न लिखित बिन्दुओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। सभी कार्य पारिषद सदस्य के साथ ओसवाल भवन मुखर्जी चौक मे दिनाँक 1 नवम्बर को दोपहर 12.15 बजे महालक्ष्मी पूजन के निर्णय के साथ सभी उपस्थित सदस्यों को ड्राई फ्रूट्स वितरण किये जाने का निर्णय किया गया। सम्पूर्ण भारत वर्ष मे प्रथम बार ओसवाल सभा का ओसवाल ऐप एवं डिजिटल वेबसाइट जो अंशुल मोगरा के संयोजन मे बनकर तैयार हो चुकी है उसका विमोचन 3 नवम्बर को गुलाब चन्द्र कटारिया राज्यपाल (पंजाब )के से कराएं जाने का निर्णय लिया गया। इससे संस्थान की समस्त गतिविधियों.को ऑनलाइन किया जा सकेगा। ओसवाल युवक पारिषद एवं ओसवाल बहु प्रकोष्ठ की मनोनीत कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम 3 नवम्बर को ही राज्यपाल एवं राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक से कराने का निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया। कार्यक्रम में शहर विधायक ताराचंद जी जैन, सहारा भीलवाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया , राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, उप महापौर पारस सिंघवी , समाजसेवी दिनेश खेाडनिया के साथ ही उदयपुर सकल जैन समाज के सभी सर्वे सरवा की उपस्थिति में होगा, युवक परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल जारोली एवं महामंत्री धीरज भाणावत ने बैठक के दौरान अवगत कराया की नव गठित कार्यकारिणी द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम दिनाँक 2 नम्बर को भव्य भक्ति संध्या एक शाम नाकोड़ा पार्श्व- भैरव दादा के नाम जो युवा संगीतकार वैभव बाघमार एवं स्वर कोकिला सीमा दफ्तरी के साथ ओपेरा गार्डन भुवाणा मे रखी गई हे जिसमें पूरे उदयपुर वासियों को आमंत्रित किया गया हे सम्पूर्ण उदयपुर शहर मे प्रचार प्रकार हेतु होर्डिंगआज से ही लगाना युवक परिषद द्वारा चालू कर दिया हे द्य दूसरे दिन अध्यक्ष प्रकाश चंद्र कोठारी की अध्यक्षता मे प्रात:काल 8 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक दोनों प्रकोष्ठ की शपथ, दिपावली स्नेह मिलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम के साथ ही ओसवाल ऐप डिजिटल वेबसाइट का लोकार्पण भी किया जाएगा कार्यक्रम समाप्ति पश्चात सम्पूर्ण ओसवाल सदस्य परिवारो की स्वामी वात्सल्य का भी आयोजन रख जाना बताया सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन कर्ता ओसवाल युवक परिषद होगी द्य. सभा अध्यक्ष जी द्वारा प्रकोष्ठ के द्वारा किए जा रहे प्रथम बार मे ही बहुत बड़े कार्यक्रम की सराहना की गई एवं नव मनोनीत कार्यकारिणी की भूरि भूरि प्रशंसा की गई साथ ही ओसवाल बहु प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ द्वारा भी लगातार एक से एक बढक़र कार्यक्रम एवं गतिविधियों को जारी रखने पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया । संस्थान द्वारा की जा रही समस्त गतिविधियों को सभी सदस्यों को अवगत कराने हेतु नवम्बर माह मे ओसवाल संदेश के प्रकाशन का भी निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से आगामी 22 दिसम्बर को वार्षिक साधारण सभा दोपहर भोज के साथ रखे जाने का निर्णय लिया गया। धन्यवाद सह मंत्री मनीष नागौरी द्वारा ज्ञापित किया गया। राष्ट्रगान से बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।
ओसवाल सभा कार्य पारिषद की त्रिमासिक बैठक, 1 को होगा महालक्ष्मी पूजन, 3 को शपथ समारोह व डिजिटल एप विमोचन

Advertisements
