24 न्यूज अपडेट जयपुर। ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) लेने के लिए आवेदन पत्र भरवाकर अंशदान की राशि जिनसे ली गई थी उनमें से कई कर्मचारी अब भी पेंशन आने का इंतजार कर रहे हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधीन संचालित राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लि. ने पिछले महीने आदेश जारी करके जमा अंशदान वापस लेने का विकल्प कर्मचारियों और उनके परिजनों को दिया है। इससे खलबली मच गई है। निगम ने पिछले महीने आदेश जारी करके विभाग के पुराने आदेशों (ओपीएस से संबंधित) को स्थगित करते हुए कर्मचारियों से जमा रकम को वापस लेने का विकल्प दिया है। जमा रकम बकायदा ब्याज सहित वापस दी जाएगी। जब से राशि जमा करवाई है, तब से अब तक का ब्याज दिया जाएगा। राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम के करीब 20 कर्मचारी ऐसे है, जिन्होंने पिछले साल अंशदान की राशि जमा करवाकर ओपीएस का विकल्प लिया था। तब से अब तक निगम ने इन कर्मचारियों को पीपीओ जारी नहीं किए। रिटायरमेंट के बाद ओपीएस की जगह एकमुश्त बेनीफिट्स देने के ज्यादातर मामले निगम और बोर्ड (स्ववित्त पोषित संस्थाओं) में सामने आए है। बिजली, रोडवेज, वित्त निगम, रीको, डेयरी सहित कई निगमों के कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन के बजाए सरकार ने एकमुश्त राशि दी थी। इस कारण इन निगमों से जुड़े ज्यादातर कर्मचारियों ने ही अंशदान की राशि जमा करवाई थी।पीपीओ जारी, लेकिन पेंशन शुरू नहींपिछले साल पैसा जमा करवाने के बाद कुछ निगमों और बोर्ड ने कुछ कर्मचारियों को पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ) जारी कर दिए और उनकी पेंशन भी शुरू हो गई। कुछ कर्मचारियों के पीपीओ जारी करने के बाद भी आज दिन तक पेंशन शुरू नहीं हुई। राजस्थान वित्त निगम में भी कुछ ऐसे ही मामले है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रथम श्रेणी के 24 पशु चिकित्सालय, बहुद्देशीय पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत, -प्रदेश में पशु चिकित्सा के ढांचे को सुदृढ़ करने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगीः पशुपालन एवं गोपालन मंत्री पीटीआई परीक्षा के 302 अभ्यर्थी अपात्र घोषित, कई नौकरी कर रहे पीटीआई की नौकरी पर लटकी तलवार