24 न्यूज अपडेट बांसवाड़ा। साइबर शील्ड जागरूकता अभियान के दौरान श्रीमान् हर्षवर्धन अग्रवाला भा.पु.से. पुलिस अधीक्षक, बांसवाड़ा द्वारा आदेशानुसार राजेश भारद्वाज आरपीएस अति. पुलिस अधीक्षक व गोपीचन्द मीणा उप अधीक्षक, वृत्ताधिकारी वृत बांसवाड़ा के निकट सुपरविजन में साइबर थाना, साइबर सैल व थाना कोतवाली टीम की कार्यवाही हुई। ऑनलाईन धोखाधड़ी करने एवं ऑनलाईन धोखाधड़ी की राशि नगद प्राप्त करने हेतु राजस्थान व बाहरी राज्यों के भोले-भाले लोंगो को सरकारी योजनाओं की लालय देकर सिम कार्ड व बैंक खाते प्राप्त कर साइबर अपराध करने वाले साइबर ठग नयन पाटीदार को 10 जनवरी को विशेष टीम द्वारा गिरप्तार कर उसके स्वयं के कमरे से कुल 19.00.800 रूपया नकदएवं कुल 10 मोबाईल हेण्डसेट व 14 सिगे, 5 एटीएम कार्ड व एक पैनकार्ड व एक बैंक पासबुक कार्ड व एक चैक बुक बरामद किये जाकर आरोपी नयन पिता गोकुलजी पाटीदार, उम्र 18 साल, निवासी नागनसेल, थाना मोटागांव जिला बांसवाडा के खिलाफ धारा 319(2). 318(4) 61(2) () 111(2) बीएनएरा एवं 66 वी आईटी एक्ट में प्रकरण पंजिबद्ध कर अनुसंधान किया गया। दौराने अनुसंधान गिरफ्तारशुदा आरोपी नयन पाटीदार द्वारा साइबर ठगी के रूपयों से खरीदा गया ट्रैक्टर जब्त किया गया। आरोपी नयन पाटीदार को बैंक अकाउण्ट एवं सिम कार्ड उपलब्ध करवाने एवं साइबर अपराध में लिप्त सहयोगी आरोपियों की धरपकड हेतु संदिग्ध आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी जाकर साइबर अपराध में लिप्त 06 आरोपीगणो को गिरफ्तार किये जाकर अनुसंधान जारी है।गिरफ्तार आरोपी-1- नयन पिता गोकुलजी पाटीदार निवासी नागनसैल थाना मोटागांव जिला बांसवाडा।2-वीरेन्द्र पिता कालुसिंह पाटीदार निवासी मसोटिया थाना सदर जिला बांसवाडा ।3-आतेशपुरी पिता भूपेन्द्रपुरी गोस्वामी निवासी मेतवाला थाना लोहारिया जिला बांसवाडा।4- कल्पेश पिता अमरंग कटारा निवासी छींछ थाना कलिंजरा जिला बांसवाडा।5-कल्पेश पित्ता गौतमलाल यादव निवासी छींछ थाना कलिंजरा जिला बांसवाडा।6–वैभव पिता चन्दूलाल कलाल निवासी घीछ थाना कलिंजरा जिला बांसवाडा।7-खगेश पिता पदमजी पाटीदार निवासी उपली मोरती थाना घाटोल जिला बांसवाडा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लड़कियां उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगते 4 आरोपियों को पकड़ा 4 साल से था फरार 15 हजार का था इनाम, पेट्रोल पंप पर लूट का आरोपी पकड़ा