Site icon 24 News Update

एस्कोर्ट सर्विस के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार

Advertisements


डूंगरपुर। पुलिस ने फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे। लोगों को झांसे में लेकर ऑनलाइन पैसा मंगवाते व उसके बाद नंबर ब्लॉक कर देते।  बताया गया कि गलियाना तालाब के पास सूचना पर पुलिस की टीम पहुंची। तालाब किनारे 4 व्यक्ति मोबाइल पर बात कर रहे थे और लोगों को झांसे में लेकर ठगी कर रहे थे। पुलिस को देखते ही भागने लगे, लेकिन घेरा डालकर 3 बदमाशों को दबोच लिया। एक बदमाश झाडिय़ों की आड़ में बचते हुए भाग गया। तीनों युवकों से नाम डायालाल (22) पुत्र देवेंग पाटीदार निवासी बडलियां, ललित (20) पुत्र अमरजी पाटीदार निवासी गलियाना और ईश्वर (23) पुत्र देवजी पाटीदार निवासी गामड़ी देवकी बताया जिनको गिरफ्तार कर लिया गया। एक-एक मोबाइल फोन मिला है, जिनमें 2-2 सिम लगी मिली।

Exit mobile version