24 न्यूज अपडेट.विचार। जयपुर में पिछले दिनों जिला प्रशासन ने चौराहों पर ग्रीन नेट लगाई है जिससे वाहन चालकों को कड़ी धूप से काफी राहत मिल रही है। इस आइडिया का खूब एप्रिशिएट किया जा रहा है। चौराहों पर रूकते समय सबसे ज्यादा गर्मी की मार दुपहिया वाहनों को झेलनी पड़ रही है। धूप और लू के बीच एक मिनट भी रूकना बहुत ज्यादा अखरता है व पसीना-पीसना कर देता है। नौतपा सिर पर है और आने वाले कुछ दिनों में तापमान और अधिक बढ़ने वाला है। ऐसे में उदयपुर में भी कलेक्टर और एसपी साहब को मिल कर ऐसी ही ग्रीन नेट उदयपुर के चौराहों पर भी लगा देनी चाहिए। बांसवाड़ा में कलेक्टर ने नया प्रयोग करते हुए शहर में जगह-जगह ऐसे शामियाने लगवाए हैं जहां पर रूक कर दो पल गर्मी से राहत ली जा सकती है। वहां ठंडा पानी भी उपलब्ध है। यह प्रयोग भी उदयपुर में किया जा सकता है। इसके अलावा ग्रीन नेट के साथ ही फुहारों के रूप में पानी छिड़काव की मशीनें भी लगाई जा सकी है। ताकि आमजन को राहत मिल सके। इसके लिए स्वयंसेवी संस्थओें से भी मदद ली जा सकती है जो आसानी से मिल भी जाएगी।
एसपी-कलेक्टर साहब, उदयपुर के चौराहों पर लगाइये ग्रीन नेट, तगड़ी गर्मी में मौका भी है और दस्तूर भी

Advertisements
