Advertisements
24 News Update उदयपुर. राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और आसमान से आग बरसने लगी है। इन सबके बीच उदयपुर में सोमवार को दोपहर बाद मौसम बदला और तेज हवा के साथ बरसात हुई।
तेज हवा से शहर में गुलाब बाग रोड पर एक पेड़ गिर गया। इस दौरान वहां खड़ी गाड़ियां पेड़ के नीचे दब गई, जिनको लोगों ने बाहर निकाला।
उधर, श्रीगंगानगर, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, सीकर, जयपुर समेत कई जिलों में भीषण गर्मी रही। सीकर में पारा 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर में भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच गया।
जयपुर में भीषण गर्मी में चौड़ा रास्ता, गांधीनगर मोड़, रामबाग चौराहे सहित कई जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल पर ग्रीन नेट लगाई गई है, जिससे ट्रैफिक रुकने पर वाहन ड्राइवरों को तेज गर्मी और धूप से राहत मिल सके।

