Site icon 24 News Update

एलएमटीटी में पुरातन छात्र सम्मेलन 3 अगस्त से, देशभर से जुटेंगे पूर्व छात्र, तैयारियां जोरों पर

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर . डबोक 31 जुलाई। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय), उदयपुर के संगठक लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, डबोक में शनिवार, 3 अगस्त को पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। प्राचार्य प्रो. सरोज गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय के 59 वें स्थापना दिवस पर आयोज्य इस पुरातन छात्र सम्मेलन में भाग लेने के लिए महाविद्यालय के विविध विभागों से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 200 पूर्व प्रशिक्षणार्थियों ने पंजीकरण कराया है। एलुमनाई मीट में पुरातन छात्रों द्वारा अपने अनुभवों को साझा किया जाएगा। साथ ही पुरातन छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक, साहित्यिक प्रस्तुतियां एवं खेलकूद स्पर्द्धाएं प्रमुख आकर्षण रहेंगी। महाविद्यालय से सेवानिवृत्त या अन्य उपलब्धियों के गवाह रहे शिक्षक प्रशिक्षकों को भी इस आयोजन में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय), उदयपुर के कुलपति कर्नल प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत करेंगे, जो कि पुरातन छात्रों को दिए जा रहे स्नेह भोज में भी सम्मिलित होंगे। इस आयोजन को सफल एवं निर्बाध बनाने के लिए पुरातन छात्र सम्मेलन के समन्वयक डॉ. बलिदान जैन के निर्देशन में विविध कमेटियों का गठन किया गया है।

Exit mobile version