Site icon 24 News Update

एनिकट में डूबने से देवरानी-जेठानी की मौत

Advertisements

24 न्यूज अपडेट डूंगरपुर।एनिकट में नहाते समय डूबने से दो महिलाओं की मौत हो गई. दोनों महिलाएं रिश्ते में देवरानी-जेठानी थी। कपड़े धोने के बाद दोनो एनिकट में नहाने उतरी थीं और गहराई में जाने से डूब गईं. घटना के बाद इलाके सनसनी फैल गई। थाना एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि गड़ावासन गांव की रहने वाली 2 महिलाएं देवरानी उर्मिला (23) और उसकी जेठानी जशोदा (26) गड़ावासन एनिकट में कपड़े धोने गई। कपड़े धोने के बाद दोनों एनिकट में नहाने उतर गई। इस बीच गहराई में चली गई, जिससे पानी में डूब गई। इस दौरान एनिकट के बाहर कपड़े धो रही दूसरी महिलाएं जोर से चिल्लाई, जिस पर आसपास के लोग दौड़कर आए व बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों पानी के गहराई में जा चुकी थी। गांव वालों ने बहुत कोशिश कर दोनों को बाहर निकाला मगर तब तक उनकी जान जा चुकी थी। दोनों के शव को सागवाड़ा अस्पताल के मोर्चरी पुलिस ने रखवाया और पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उर्मिला की शादी 3 महीने पहले ही 17 फरवरी को हुई थी। मृतका उर्मिला का पति महेंद्र अहमदाबाद में होटल पर काम करता है। शादी के बाद वह होटल पर काम करने गया था। वह रविवार शाम को ही अहमदाबाद से अपने घर आया था। वहीं, मृतका जसोदा का पति राजेंद्र मुंबई में होटल पर काम करता है। घटना के बाद वह मुंबई से अपने घर के लिए रवाना हो चुका है।

Exit mobile version