Site icon 24 News Update

एडीप योजना विशेष योग्यजन परिक्षण शिविर जयसमंद में हुआ आयोजित

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट सलूंबर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्रालय भारत सरकार की एडिप योजना अंतर्गत एलिम्को टीम द्वारा विशेष योजना का अंग उपकरण निशुल्क वितरण हेतु परीक्षण शिविर का आयोजन जयसमंद में किया गया इस शिविर में कूल 101 विशेष योगयजनों को उपकरण दिए जाने के लिए चिन्हीकरण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में हेमंत खटीक जिला समाज कल्याण अधिकारी,माया सालवी कृष्णा कल्याण संस्थान एवं अन्य कार्मिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आज यहां आयोजित होगा शिविर !
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सलूंबर के हेमन्त खटीक ने बताया कि 8 सितंबर को सलूंबर में शिविर आयोजित किया जाएगा और जो विशेष योग्यजन परिक्षण शिविर में अपना पंजीयन कराने से वंचित रह गए हैं वे सभी पंचायत सलूंबर में अपना पंजीयन अवश्य करवाए और संबंधित सलूंबर पंचायत समिति मुख्यालय पर प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक शिविर आयोजित किया जाएंगा।

Exit mobile version