Site icon 24 News Update

सुखाड़िया विश्वविद्यालय में रेड रिबन क्लब ने शुरू किया नशा मुक्ति अभियान

Advertisements

24 news Upate उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में रेड रिबन क्लब द्वारा नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बी. पी. सारस्वत के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. वी. सी. गर्ग, वित्त नियंत्रक श्री गिरीश कछारा, उपकुलसचिव डॉ. मुकेश बारबर, डॉ. शैलेन्द्र राव तथा रेड रिबन क्लब के समन्वयक डॉ. पी. एस. राजपूत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कुलगुरु प्रो. सारस्वत ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही अच्छे विचारों का सृजन होता है, जो किसी भी देश और संस्थान की उन्नति के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान की सराहना करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार और समाज को हानि पहुँचाता है। कुलगुरु ने सभी से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और मेवाड़ को नशा मुक्त बनाकर एक सकारात्मक संदेश देश तक पहुँचाएँ। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. वी. सी. गर्ग ने भी सभी को इस अभियान में जुड़ने का आव्हान किया और बताया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार युवा पीढ़ी को नशामुक्त रखने पर विशेष जोर दे रही हैं।
रेड रिबन क्लब के समन्वयक डॉ. पी. एस. राजपूत ने बताया कि अभियान की टैगलाइन है: “जीवन है अनमोल, ये सबको बताएंगे, नशा मुक्ति अभियान को, सब मिल कर सफल बनाएंगे।”
इस अभियान का उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसर, मेवाड़ और पूरे भारत को नशा मुक्त करना है। इसके माध्यम से युवा पीढ़ी में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Exit mobile version