24 न्यूज अपडेट, डूंगरपुर। वीर बाला काली बाई स्कूटी योजना से वंचित छात्राओं ने आज कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया व वीर बाला काली बाई स्कूटी योजना में वंचित रही छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वीर बाला काली बाई स्कूटी योजना में अब तक इनको स्कूटी नहीं मिल पाई है। साल 2022-23 में इनका चयन किया गया था। इनकी संख्या 1168 है। केवल 168 को ही स्कूटी मिली है। एक हजार छात्राए अब तक स्कूटी का इंतजार कर रही हैं। सरकार की ओर से 2023-24 बैच की छात्राओं को स्कूटी का वितरण ही किया गया। जिनको अब तक स्कूटी नहीं मिली उनके बारे में स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा हैं पात्र छात्राओं को प्रदर्शन करने वाली छात्राओं ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया व कहा कि जल्द से जल्द स्कूटी वितरण की जाए। छात्राओं का कहना है कि वे पहले भी कलेक्टर, विधायक, सांसद, शिक्षा अधिकारी और कॉलेज प्रिंसिपल को कई बार ज्ञापन दे चुकी हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
एक साल से पूरा नहीं हुआ स्कूटी का इंतजार तो किया प्रदर्शन

Advertisements
