24 न्यूज अपडेटdesk24newsupdate@gmail.comउदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षकयोगेश गोयल द्वारा अवैध आग्नायास्त्रों के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही तथा धरपकड के लिये अभियान चलाने के निर्देश पर फूलचंद टेलर पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना सवीना मय टीम द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर सन्त तेरेसा स्कुल के पास तिराहे हाईवे के पर एक लडके को रोका गया तो वह पुलिस जाब्ता को देखकर भागने लगा जिसको पुलिस टीम द्वारा घेरा देकर पकडा व नाम पता पुछा तो अपना नाम हसनैन रजा उर्फ मिनी पिता हमीर मोहम्मद जाति मुसलमान उम्र 23 वर्ष निवासी गली नं. 2 रज्जा नगर किशनपोल थाना सुरजपोल उदयपुर बताया। तलाशी में पेन्ट के बाई साईड बेल्ट के नीचे एक पिस्टल मिली। दाहिनी जेब मे दो जिन्दा कारतुस पाए गये। पिस्टल व दोनो रॉउण्ड के बारे में अभियुक्त से वेध कागजात के बारे मे पुछा तो नही होना बताया जिस पर अभियुक्त हसनैन रज्जा उर्फ मिनी के कब्जे से एक पिस्टल व दो जिन्दा कारतुस को जब्त किया गया कार्यवाही करने वाली टीम में फूलचंद थानाधिकारी सवीना, कासिम दुल्ला खान सउनि., अखिलेश्वर कुमार हैड कानि. जितेन्द्र दीक्षित व मुकेश कुमार शामिल थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ताराचंद मीना के परिवार के पास 18 लाख का सोना, कई जगह जमीन-मकान लेकिन एक भी वाहन नहीं, कैसे करेंगे चुनाव प्रचार टेंट गोदाम में लगी भीषण आग: 1 करोड़ का नुकसान