Advertisements
उदयपुर | राज्य के वित्त मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विधानसभा में बजट प्रस्तुत करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें उदयपुर संभाग के आदिवासी क्षेत्रों में स्थित ऐतिहासिक धार्मिक और इको-टूरिज्म स्थलों के विकास के लिए ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट बनाने की घोषणा शामिल है।
100 करोड़ की लागत से विकसित होगा ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट
बजट पेश करते हुए दीया कुमारी ने कहा कि 100 करोड़ रुपये की लागत से ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट तैयार किया जाएगा, जिसमें विभिन्न ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यावरणीय पर्यटन स्थलों को शामिल किया जाएगा।
इस योजना के तहत निम्नलिखित प्रमुख स्थल सम्मिलित किए गए हैं:
- बांसवाड़ा: त्रिपुरा सुंदरी, मानगढ़ धाम
- प्रतापगढ़: सीता माता अभ्यारण्य, गौतमेश्वर मंदिर
- उदयपुर: ऋषभदेव मंदिर
- चित्तौड़गढ़: मातृकुंडिया
जनजातीय क्षेत्रों के लिए अन्य घोषणाएं
- टीएसपी फंड की राशि 1750 करोड़ रुपये की गई।
- प्रदेश के 35 पिछड़े ब्लॉकों में 75 करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ गुरु गोलवलकर योजना लागू होगी।
अन्य प्रमुख घोषणाएं
- वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना:
- 6000 वरिष्ठ नागरिकों को हवाई यात्रा से तीर्थ दर्शन।
- 50,000 बुजुर्गों को एसी ट्रेन यात्रा की सुविधा।
- देवस्थान विभाग सुधार:
- मंदिरों में भोग की राशि 3000 रुपये होगी।
- पुजारियों का मानदेय 7000 रुपये होगा।
- रोजगार और व्यापार को बढ़ावा:
- राजस्थान रोजगार नीति 2025 लाई जाएगी।
- राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी लागू होगी।
- शहरी विकास:
- 12,050 करोड़ रुपये की लागत से पंडित दीनदयाल उपाध्याय शहरी विकास योजना लागू की जाएगी।

