Site icon 24 News Update

 उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का नाथद्वारा में किया स्वागत प्रदेश के चहुंमुखी विकास में मिल का पत्थर साबित होगा बजट 2024-25 : उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी बजट में राजसमंद जिले के लिए की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट राजसमन्द. 6 सितंबर। माननीय उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी शुक्रवार दोपहर नाथद्वारा पहुंची जहां बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों आदि ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कुम्भलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिह राठौड़, जिला प्रमुख रतनी देवी चौधरी, समाजसेवी मान सिंह बाहरठ, माधव चौधरी, पूर्व चेयरमेन अशोक रांका, नर्बदा शंकर पालीवाल आदि मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट में कुंभलगढ़, दीवेर, हल्दीघाटी आदि स्थलों को जोड़ा गया है। यह प्रसन्नता का विषय है कि राजसमंद के स्थानीय विधायकों के सहयोग से निरंतर जिले में हर विभाग से संबंधित विकास कार्य गति से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य बजट में प्रदेश के चंहुमुखी विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई। कृषि, रोजगार, विद्युत, सड़क आदि हर क्षेत्र के लिए सरकार ने बजट में पर्याप्त प्रावधान किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य बजट में राजसमंद जिले को बहुत कुछ मिला है। उन्होंने कहा कि वे इस जिले की जनप्रतिनिधि रही हैं इसलिए यहाँ की मूलभूत समस्याओं को भली भांति समझती हैं और आगे भी यहाँ की समस्याओं का समाधान करती रहेंगी।
इस दौरान महेश प्रताप सिंह, संगीता चौहान, भीम सिंह चौहान, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष परेश सोनी, कोमल सोनी, पसुन्द सरपंच अयन जोशी, लाल मादड़ी सरपंच बलवीर सिंह बाहरठ, जवाहर जाट सहित अन्य मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री सभी से इत्मीनान से मिली और समस्याएं सुनी। इस दौरान पीडबल्यूडी सहित अन्य विभागों के स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे। 

Exit mobile version