24 न्यूज अपडेट भीलवाड़ा। पोती उस्ताद निकली। दादा के घर से 90 लाख रुपए चुरा लिए। चुपके से रात को कमरे में गई और दादी की कमर में बंधा चाबियों का गुच्छा निकाला लिया। उसके बाद अलमारी से वो सारा पैसा लेकर चंपत हो गई जो जमीन के बेचने के बदले मिले थे। चचेरे भाइयों के साथ मिलकर रूपयों को छिपा लिया। कुछ राशि से सेकेंड हैंड फोर्ड कार खरीद ली। भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थाने में मामला 15 जून का यह मामला है। पुलिस ने बुधवार को पौत्री समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 82 लाख रुपए बरामद किए हैं। बाकी रूपयों के लिए अभी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार हरणी गांव के बक्षु लाल जाट ने 15 जून को रिपोर्ट दी कि उन्होंने जमीन बेची थी। इसके 90 लाख रुपए आए और उनको अपने घर की तिजोरी में रखे। अगले दिन देखा तो वहां गायब थे। न ताला टूटा न ही घर में तिजोरी में कोई तोड़फोड़ हुई। इस पर पुलिस को शक हुआ कि चोरी में घर के किसी सदस्य का हाथ हो सकता है। इस पर पूछताछ में बक्षु ने भैसाकुंडल हमीरगढ़ निवासी पोती पूजा चौधरी (28) पत्नी कैलाश चंद्र चौधरी पर शक गया। पुलिस ने पूजा को बुलाया व सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई। उसने बताया कि दादा के रुपए पर नजर थी। जब दादा-दादी नींद में थे, तो उसने दादी की कमर में बंधी करधनी से चाबी निकाल ली। इस चाबी से तिजोरी खोलकर पैसे निकाल लिए। इसके बाद उसने भैसाकुंडल हमीरगढ़ निवासी अपने चचेरे भाइयों सुरेश जाट व नारायण जाट के साथ मिलकर उनके दोस्त हंसराज उर्फ सोनू के भीलवाड़ा स्थित घर में पैसों को छुपा दिया। उसने डेढ़ लाख रुपए की फोर्ड कंपनी की एक कार भी खरीदी। पूजा चौधरी 14 जून को ससुराल भैसाकुंडल हमीरगढ़ से पीहर हरणी गांव आई थी। पिता के घर के पड़ोस में दादा पिता के चाचा बक्षु लाल जाट का मकान है। पूजा को उनके घर में रखे पैसों की जानकारी थी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डबल इंजन की सरकार, भाजपाई उतरे विरोध में : रूप रजत विहार के पक्ष में उतरे पूर्व उपमहापौर सहित भाजपा नेता, यूडीए व भूमाफिया पर मिलीभगत का आरोप सीवरेज का पानी आ गया पेयजल के साथ, 40 बीमार, 8 गंभीर, प्रशासन ने कहा उबाल कर पीएं पानी