24 न्यूज अपडेट. राजसमंद। राजसमंद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जमीन के विवाद में एक युवक ने बुजुर्ग को बुरी तरह से पीट दिया और उसे मरा हुआ समझ कर भाग गया। इधर, बुजुर्ग भी घटना स्थल से थोडा दूर चला गया व निढाल होकर गिर गया। वहां घंटों निढाल पड़े रहने के बाद एक व्यक्ति की नजर पड़ी व वह उसे अस्पताल ले गया। इधर, पीछे से बुजुर्ग के परिजन पुलिस को लेकर घटना स्थल पर आए तो खून देखा। आस-पास कुएं में तलाशा तो बुजुर्ग नहीं मिला। पुलिस ने युवक को फोन लगाया। घबराए युवक ने हत्या के आरोपी की आशंका में पुलिस कार्रवाई के डर से फंदा लगा कर जान दे दी। राजनगर थाना इंचार्ज योगेश चौहान ने बताया कि पिपलांत्री पंचायत के कड़ेचो का गुड़ा निवासी रूपसिंह (80) पुत्र धूलसिंह फसल की रखवाली के लिए आरना के पास खेत पर गया था। रूपसिंह देर रात तक घर नहीं लौटा। इस पर परिजन बुधवार रात 10 बजे गांव के अन्य लोगों के साथ खेत पर पहुंचे। रूपसिंह का वहां पर कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह राजनगर थाने में परिजनों ने इसकी सूचना प्रदान की। ग्रामीणों को गुरुवार को खेत के पास कुएं पर खून के निशान मिले। शव कुएं में होने की आशंका पर ग्रामीणों ने मोटर लगाकर कुएं से पानी निकाला। उसमें कोई शव नहीं मिला। बुजुर्ग रूप सिंह का कुछ पता नहीं चला। इसी दौरान पुलिस गांव पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ करना आरंभ किया। सामने आया कि रूपसिंह व भतीजे पप्पूसिंह के परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। खेत पर सुबह रूपसिंह की तलाश में पप्पूसिंह भी गया था लेकिन पुलिस के पहुंचने के बाद वह फरार हो गया था। इससे ग्रामीणों को पप्पू सिंह पर शक हुआ। गांव के लोगों ने और पुलिस ने पप्पू सिंह को फोन किया मगर कॉल नहीं उठाया, उसका मोबाइल चालू था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू की। कड़ेचां का गुड़ा से पुठोल मार्ग पर स्थित पाउडर प्लांट के पास जंगल में पप्पूसिंह (23) पुत्र डाऊसिंह कड़ेचा का शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस के डर से उसने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और आरके हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। खंडहर में घायल मिला बुजुर्ग रूप सिंहइधर जंगल में एक व्यक्ति को खंडहर में 80 वर्षीय रूपसिंह पड़ा मिला। सूचना पर ग्रामीण और पुलिस भी पहुंच गई। गंभीर घायल होने पर तत्काल आरके जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार शुरू कर दिया। पुलिस ने आरके हॉस्पिटल में उपचार शुरू होने के बाद बुजुर्ग के बयान पंजीबद्ध किए। रूपसिंह ने बताया कि बुधवार रात पप्पूसिंह सहित तीन और लोग थे जिन्होंने मिलकर उसको पीटा। वे उसे मृत समझकर छोड़ भागे। इस पर राजनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।यह है विवाद की जड़मृतक पप्पूसिंह के पिता डाऊसिंह व रूपसिंह सगे भाई हैं। डाऊसिंह कई सालों पहले हीरसिंह के गोद चले गए, लेकिन रूपसिंह ने हीरसिंह की सारी जमीन अपने नाम करवा ली। उसके बाद डाऊसिंह की मौत हो गईं, फिर रूपसिंह ने जमीन वापस पप्पूसिंह के नाम नहीं करवाई। रूपसिंह और उसके भतीजे पप्पूसिंह व भाभी मीराबाई से भी रंजिश थी। जमीनी विवाद को लेकर न्यायालय में लंबे समय से कोर्ट केस चल रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पति ने टीवी पर सीरियल के टाइम आईपीएल चला दिया तो बेलन से कूट दिया, थाने में सुलझा मामला गजेन्द्रसिंह शेखावत के समर्थन में जोधपुर पहुंचे लक्ष्यराजसिंह मेवाड़