Site icon 24 News Update

उमानिता फाउंडेशन स्टेशनरी वितरित कर लाया बच्चो के चेहरों पर खुशी

Advertisements


24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर . उमानिता फाउंडेशन के संरक्षक एडवोकेट निर्मल पंडित के मार्गदर्शन में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भिल्लूराना कॉलोनी में 125 विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरण का कार्य किया गया। वितरण के समय संस्थापक डॉ गौरव शर्मा के साथ अन्य सदस्य ऋतु भारद्वाज, गौरव डूंगरपुरिया, शिवचरण गोयल, तितिक्षा भारद्वाज एवम् कुणाल शर्मा मौजूद रहे। सचिव गौरव डूंगरपुरिया ने बताया की विद्यालय के शिक्षक सुशील सेन से पता चला की स्टेशनरी के अभाव में बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे हैं इस पर संज्ञान लेते हुए संस्थापक एवम संरक्षक दोनो ने मिलकर शीघ्र प्रभाव में स्टेशनरी वितरण करवाया। स्टेशनरी पा कर बच्चो में खुशी की लहर दौड़ गई।

Exit mobile version