Site icon 24 News Update

उमानिता फाउंडेशन के संरक्षक होंगे एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर .उमानिता फाउंडेशन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य संरक्षक के नाम की घोषणा की गई। जिसमे प्रदेश का जाना माना नाम एवम् बहुत से सामाजिक कार्य में अग्रणी भूमिका निभाने वाले एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित का नाम सामने आया एवम् बैठक भी उनकी उपस्थिति में संपन्न हुई निर्मल कुमार पंडित ने उमानिता फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी सदस्यो को अपने 25 वर्षो के सामाजिक कार्यों के अनुभव से आगे के 2 महीनो में कार्य करने की रणनीति बताई एवम अपने कर कमलों से जुलाई मास में होने वाले स्टेशनरी वितरण के ई-पोस्टर का विमोचन किया इस मौके पर फाउंडेशन के दोनो डायरेक्टर डा गौरव शर्मा, गुंजन शर्मा , जिलाअध्यक्ष ऋतु भारद्वाज, सचिव गौरव डूंगरपुरिया, सहसचिव विधि डूंगरपुरियां, ट्रेजरर इशिता वर्मा मौजूद रहे डायरेक्टर गुंजन शर्मा ने बताया कि एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित का संरक्षक बनकर जुड़ना फाउंडेशन के लिए सौभाग्य की बात हे। आपके निर्देशों के अनुसार काम करके कम समय में हम ज्यादा से ज्यादा लोगो की मदद कर पाएंगे फाउंडेशन की तरफ से निर्मल जी को एक छोटे सी यादगार के रूप में प्रशस्ति पत्र दिया गया।

Exit mobile version