Advertisements
24 न्यूज अपडेट. राजसमंदः। राजसमंद में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी के काफिले में शामिल गाड़ी हादसे का शिकार हो गई हैं बताया गया कि अचानक 2 मवेशी लड़ते हुए गाड़ी के सामने आ गए। कार मवेशियों से जा टकराई। इस हादसे में कार का चालक घायल हो गया। घायल कार चालक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. आमेट थाना क्षेत्र के अगरिया गांव की घटना है.।

