24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को सलूम्बर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी शांता मीणा के समर्थन में प्रचार प्रसार किया और मीणा को भारी मतो से जीताने की अपील की। इससे पहले दिया कुमारी के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर उतरने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। दिया कुमारी महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से सडक मार्ग से रवाना होकर वाया कुराबड होकर सलूम्बर पहुंची। एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत बिछडी मुख्यालय पर भाजपा देबारी मंडल और बिछडी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान स्वागतकर्ता में कई महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यकताओं ने भाजपा जिंदाबाद के साथ नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। सभी कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का माला और उपरना ओडाकर स्वागत किया। साथ ही देबारी मंडल अध्यक्ष दूल्हे सिंह देवडा, बिछडी के पूर्व सरपंच कमल सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने दिया कुमारी को महाराणा प्रताप का मोमेंटो भेंट किया। यहां पर कुछ देर रूकने के बाद दिया कुमारी जावद गांव के लिए रवाना हो गई जहां पर दिया कुमारी ने भाजपा प्रत्याशी शांता मीणा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया साथ ही सलूम्बर में रोड शो किया। स्वागत के दौरान देबारी मंडल के पदाधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत बिछडी की सरपंच धर्मी बाई, सरपंच प्रतिनिधि धर्मा गमेती, उपसरपंच लोकेश पालीवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदलाल वेद, अल्पसंख्यक मोर्चे के देबारी मंडल अध्यक्ष शाकिर खान, मेघराज डांगी, देवेन्द्र सिंह झाला, शम्भु सिंह झाला, दिलीप टांक, जगदीश टांक सहित कई लोग मौजूद थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयसागर प्रीमियर लीग सीजन 2 का आगाज आज, चार टीमों के बीच होगा मुकाबला आईआईएम के छात्रों ने देखी नारायण सेवा संस्थन