Advertisements
24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। ग्राम पंचायत बिछडी के उदयसागर चौराहे पर रविवार को उदयसागर प्रीमियर लीग सीजन 2 का आगाज होगा। एक दिवसीय प्रतियोगिता में चार टीमों के बीच मुकाबला होगा। प्रतियोगिता के आयोजक टीम के सदस्य देवेन्द्र सिंह झाला ने बताया कि यह प्रतियोगिता गत वर्ष शुरू हुई थी। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाडियों को एकजुट रखना हैं। शाकिर खान ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मैच लीग आधार पर होगें और चारों टीमों में से टॉप दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा। विजेन्द्र नाथ ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी लीग मैच सात ओवर के होगें व फाइनल मुकाबला 8 ओवर का खेला जाएगा। भगवान प्रजापत ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को सुबह आठ बजे होगा और फाइनल मुकाबला शाम चार बजे खेला जाएगा। इसके बाद विजेता और उपविजेता टीमों को पारितोषिक प्रदान किए जाएगें।

