Site icon 24 News Update

उदयपुर से ब्रजधाम की आध्यात्मिक यात्रा सम्पन्न, अग्र बृज रज परिवार ने की वृंदावन परिक्रमा

Advertisements

— समृद्धि की कामना के साथ लौटी यात्रा, भजनों और सेवा भावना से गूंजा संपूर्ण कार्यक्रम


24 News Update उदयपुर। भरतपुर संभाग के प्रवासी परिवारों द्वारा स्थापित अग्र बृज रज परिवार, उदयपुर की एक विशेष तीर्थ यात्रा 17 अप्रैल को उदयपुर से रवाना हुई और 21 अप्रैल को वृंदावन की आध्यात्मिक छटा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुई। संस्था के संस्थापक रविन्द्र अग्रवाल ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य सभी परिवारों की सुख-समृद्धि एवं आध्यात्मिक उन्नति के लिए ब्रजधाम की परिक्रमा करना था। इस यात्रा का संयोजन सी.पी. बंसल के निर्देशन में हुआ। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। जल व्यवस्था की जिम्मेदारी सुभाष गोयल ने पूरी तत्परता से निभाई, वहीं फोटोग्राफी का दायित्व सुहास अग्रवाल ने संभालते हुए यात्रा को यादगार बनाया। मनोरंजन के क्षणों को जीवंत बनाने के लिए हाउजी प्रतियोगिता का आयोजन मनीता और निशा द्वारा किया गया, जिसमें सभी यात्रियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
भक्ति रस की अनुभूति उस समय और प्रगाढ़ हो गई जब विशंभर (मामाजी) ने अपने नृत्य प्रदर्शन से सभी को भावविभोर कर दिया। राकेश और समीर ने संपूर्ण यात्रा के सुचारु संचालन में सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम की भक्ति पूर्णता को और भी विशेष बना दिया शारदा अग्रवाल, प्रीति गोयल, चित्रा अंजू वंसल और मीना गुप्ता के मधुर और भावपूर्ण भजनों ने, जिन्होंने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने ब्रजधाम के कई पवित्र स्थलों के दर्शन किए, जिनमें प्रमुख थे: गोवर्धन परिक्रमा बरसाना निधिवन नंदगांव रमणरेती ब्रह्माण्ड कुंड बांके बिहारी मंदिर आश्वेश्वर महादेव मंदिर अंत में वृंदावन की परिक्रमा के साथ यह पुण्य यात्रा सम्पन्न हुई। समापन अवसर पर सभी यात्रियों ने एक-दूसरे को प्रसाद वितरित कर शुभकामनाएं दीं और भविष्य में ऐसी और यात्राओं की कामना की। अग्र बृज रज परिवार की यह यात्रा न केवल एक धार्मिक अनुभव था, बल्कि सामाजिक एकता, सेवा और भक्ति की मिसाल भी बन गई।

Exit mobile version