Advertisements
24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। आगामी दिनों में तापमान गिरने से सर्दी का प्रकोप बढ़ने व शीत लहर की अधिक संभावना को दृष्टिगत रखते हुए उदयपुर जिले के समस्त राजकीय / गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा 01 से आतवीं तक में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु दिनांक 15.01.2025 से 18.01.2025 तक विद्यालय समय प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक नियत किया जाता है। यह आदेश उदयपुर जिले के समस्त राजकीय, निजी एवं सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगें। उक्तानुसार समय केवल विद्यार्थियों हेतु लागू रहेगा। विद्यालय स्टाफ यथावत निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेगा। इन निर्देशों की अवहेलना करने वाले राजकीय / गैर राजकीय विद्यालयों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जावेगी।
