24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. नगर निगम ने आज अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सहेलियों की बाड़ी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाए। निगम की टीम ने वहां सड़क सीमा में रखे सामान को जब्त किया। निगम की राजस्व विभाग की टीम ने सहेलियों की बाड़ी मुख्य रोड पर यह कार्रवाई दोपहर में की। इस दौरान बड़ी संख्या में निगम के होमगार्ड थे। बताते है कि यहां मुख्य रोड पर एक बिल्डिंग के बाहर की तरफ डीजी सेट था, जिसको हटाने के लिए नगर निगम ने पहले भी कई बार चेताया था। निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया- वहां पर शिल्पग्राम उद्योग नामक एक दुकान थी, जिसके बाहर सड़क सीमा में चबूतरी बनाकर डीजी सेट लगा रखा था जिसको हटाया गया। आज टीम ने क्रेन के जरिए उस डीजी सेट को खींचकर निगम के डंपर में उसको शिफट कर जब्त कर लिया। इस दौरान टीम के होमगार्ड ने एक तरफ से रास्ते को रोका था टीम ने इस रोड पर चेतन रेस्टोरेंट के बाहर से सड़क सीमा में लगी एक भट्टी और काउंटर भी हटाया। टीम में सीआई मांगीलाल डांगी और राजस्व निरीक्षक राहुल मीणा आदि शामिल थे।
उदयपुर नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सहेलियों की बाड़ी से डीजी सेट उठाया

Advertisements
