24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के तत्वावधान में रविवार 1 सितम्बर को , उदयपुर जिला सीनियर, जूनियर , सब जूनियर एवं मास्टर पुरुष एवं महिला बेंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन लवकुश इनडोर स्टेडियम में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के सचिव विनोद साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक पुरुष एवं महिला खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि 1 सितंबर को प्रातः 9.00 बजे तक लव कुश इनडोर स्टेडियम में जमा करवा सकते हैं । खिलाड़ियों को अपना जन्म प्रमाण पत्र , आधार कार्ड एवं मूल निवास प्रमाण पत्र की फोटो प्रति जमा करवानी होगी स प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में 18 वर्ष तक के , जूनियर वर्ग में 23 वर्ष तक के एवं मास्टर वर्ग में 40 वर्ष से अधिक के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं स खिलाड़ियों का वजन 1 सितंबर को प्रातः 9.00 बजे शुरू होगा , जबकि प्रातः 10.30 बजे प्रतियोगिता प्रारंभ हो जाएगी । जिला पावरलिफ्टिंग संघ अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली ने बताया कि प्रतियोगिता के आधार पर उदयपुर टीम का चयन किया जाएगा , चयनित टीम दिनांक 8 से 9 सितम्बर तक अलवर में आयोजित होने वाली 29 वीं राजस्थान राज्य पुरुष एवं महिला बेंच प्रेस प्रतियोगिता में भाग लेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बिगड़े बोल पर हल्लाबोल सियासत………..गाड़ी पर स्याही फेंकने पर भाजपा प्रभारी अग्रवाल हुए खफा, भौंहें चढ़ाकर दिखाए तेवर, बोले,,,,,,राजस्थान में रहते मेरे जीवन पर किंचित मात्र खतरा आता है तो सचिन पायलट जिम्मेदार, दुबारा ऐसा हुआ तो हमारे कार्यकर्ताओं के भी धैर्य की सीमा है,,, मैं कहना शुरू करूंगा तो बडी समस्या पैदा हो जाएगी श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्थान मेवाड. की युवा कार्यकारिणी की घोषणा, युवा अध्यक्ष प्रफुल्ल श्रीमाली ने भूपेन्द्र श्रीमाली को बनाया महामंत्री