Site icon 24 News Update

उदयपुर कलेक्टर आवास परिसर से चंदन चुराने वाला 8 साल बाद आया पकड़ में

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुरं। उदयपुर में कलेक्ट्रेट आवास परिसर से चंदन के पेड़ चोरी के आठ साल पुराने मामले में फरार चल रहे कालूराम जाट को भीलवाडा की कोतवाली पुलिस ने डिटेन कर उदयपुर पुलिस के सुपुर्द किया है। उदयपुर के भूपालपुरा थाने के एएसआई भगवतीलाल ने मीडिया को बताया कि साल 2016 में उदयपुर कलेक्टर के आवास परिसर से चंदन के पेड़ चोरी हो गया था। यह चोरी, भीलवाड़ा के हरणीकलां निवासी कालू लाल पुत्र सोनाथ जाट ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। इस वारदात को लेकर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था। चार साथी पहले पकड़े जा चुके हैं, लेकिन यह आरोपित कालू वारदात के बाद से फरार चल रहा था। इस पर ईनाम भी घोषित था। कालू लाल को स्थानीय कोतवाली पुलिस ने थाना इलाके से डिटेन किया। पुलिस की सूचना पर भूपालपुरा थाने से एएसआई भगवती लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम भीलवाड़ा गई। वहां से आरोपी को उदयपुर लाई। पुलिस ने कालूराम के महाराष्ट्र, गुजरात व आदि इलाकों में आइस्क्रीम की लॉरी पर रहकर फरारी काटने की बात सामने आई है।

Exit mobile version