24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर, 13 अगस्त, लघु उद्योग भारती उदयपुर की सातों इकाई की कार्यकारिणी की बैठक मनोज जोशी की अध्यक्षता में सोमवार देर शाम आयोजित की गई।बैठक में सभी इकाई अध्यक्षों ने अपनी-अपनी इकाई का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और संगठन के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया तथा उद्योगों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया।मादड़ी, गुडली व कलडवास खनिज पीसने वाली ओद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने सरकार के TP के निर्णय को लेकर निराशा के साथ ही खनिज विभाग के पोर्टल की ख़ामियों के प्रति रोष भी प्रकट किया। कलडवास इकाई से महिला उद्यमी शुभ्रा जोशी ने बार-बार होने वाली विद्युत ट्रिपिंग तथा अघोषित पावर कट से हो रही परेशानी व उत्पादन में नुक़सान की ओर ध्यान इंगित किया। गिर्वा इकाई के मुकेश सिन्हा ने मार्बल निर्यात इकाइयों को कंटेनर की कमी से निर्यात में हो रही परेशानी के बारे में बताया।अध्यक्ष मनोज जोशी ने उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण हेतु शीघ्र ही सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधिमंडल चर्चा कर व्यावहारिक हल निकालने का प्रयास करेगा।-उदयपुर उद्योग दर्पण प्रदर्शनी जनवरी 2025 मेंलघु उद्योग भारती अध्यक्ष मनोज जोशी ने हाल ही में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अधिकारियों के साथ हुई चर्चा की जानकारी दी, जिसमें 10 से 13 जनवरी 2025 में आयोजित होने वाली “उदयपुर उद्योग दर्पण” प्रदर्शनी के लिए अखिल भारतीय कार्यकारिणी से स्वीकृति प्राप्त होने के बारे में बताया।-लघु उद्योग भारती कार्यकारिणी का किया विस्तारबैठक में कार्यकारिणी विस्तार के तहत निम्नलिखित सदस्यों को लघु उद्योग भारती की विभिन्न इकाइयों की कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया – मुकेश सिन्हा एवं उमाप्रताप सिंह गिर्वा इकाई उपाध्यक्ष, ओम दवे सहसचिव; आलोक बोलिया एवं चर्चिल जैन कार्यकारिणी सदस्य उदयपुर मुख्य इकाई; बाबुसिंह राजपुरोहित उपाध्यक्ष, अनिल सोनावत सहसचिव एवं विक्रम सिंह गुर्जर कार्यकारिणी सदस्य कलड़वास इकाई; मुकेश चौधरी कार्यकारिणी सदस्य मादड़ी इकाई।उदयपुर इकाई सचिव कपिल सुराणा का मार्बल प्रोसेसर समिति के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचन पर प्रदेश उपाध्यक्ष रीना राठौड़, चित्तौड़ प्रांत उपाध्यक्ष राकेश वर्डिया व प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य महेंद्र मांडवत ने उपरना ओढ़ा कर अभिनंदन किया। बैठक में कलड़वास इकाई अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, गिरवा इकाई अध्यक्ष हरिओम पालीवाल, सुखेर इकाई अध्यक्ष तेजेंद्रपाल सिंह रोबिन, गुढ़ली इकाई अध्यक्ष रविकान्त शर्मा, मादड़ी इकाई अध्यक्ष हेमंत जैन के साथ सभी इकाइयों के बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्य Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विभाजन विभीषिका पर दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ, सांसद शहर एवं ग्रामीण विधायक तथा जिला प्रमुख ने किया उद्घाटन तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहे न रहे : सांसद सविना पुलिस थाना द्वारा दो देशी कटटा पिस्टल व 10 जिन्दा राउण्ड / कारतुसो सहित तीन अभियुक्तो को किया गिरफतार