24 न्यूज अपडेट उदयपुर। उदयपुर के ऋषभदेव क्षेत्र में पूर्व भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान की कार पर 5 फरवरी की रात पथराव किया गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह घटना लूट की नीयत से की गई थी। पुलिस ने तकनीकी सहायता और जांच के बाद चार बाल अपचारियों को डिटेन किया है। आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने कार को पलटाकर लूट की योजना बनाई थी। घटना के दौरान कार का सामने का शीशा टूट गया था, लेकिन कार पलटी नहीं। इस मामले की जांच और कार्रवाई में थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित, एएसआई श्यामसुंदर, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल गोविंद, मनोहर लाल और महेंद्र स्वामी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 5 फरवरी की रात करीब 11 बजे चंद्रगुप्त सिंह चौहान खेरवाड़ा से विवाह समारोह में शरीक होकर उदयपुर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे 48 पर कागदर सोम नदी पुलिया के पास अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी कार पर पथराव किया, जिससे सामने का शीशा टूट गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल ने बताया कि बाल अपचारियों ने कार के पलटने की स्थिति में लूट की योजना बनाई थी। घटना को लेकर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पूरी कर ली है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में सोना 88100 @ लेकसिटी में जनवरी में टूटा 14 साल का रिकॉर्ड, 2.16 लाख टूरिस्ट आए, क्या शहर का बुनियादी ढांचा है इसके लिए तैयार