24 न्यूज अपडेट, उत्तराखंड। प्रयाग जिले के रैंतोली में ट्रैवलर में सवार यात्री बद्रीनाथ दर्शन करने जा रहे थे। टैंपो ट्रैवलर बेकाबू होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। हादसे में 10 पर्यटकों की मौत हो गई है व 13 घायल हो गए हैं। टैंपो ट्रैवलर में 23 यात्री सवार थे। सभी बद्रीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। पर्यटक यूपी और दिल्ली के बताए जा रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। स्थानीय लोग पुलिस की मदद कर रहे हैं। घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा जा रहा है। गंभीर घायलों को हेलिकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स भेजा जा रहा है। लोगो ंने बताया कि जहां हादसा हुआ, वहां रेलवे प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। 3 मजदूर लोगों को बचाने नदी में कूदे। इनमें से 2 वापस आ गए, लेकिन बचाने वालों में सभी 1 की मौत हो गई। बताया गया कि ट्रेवलर 250 फीट गहरी नदी में गिरी। गंभीर घायलों को हेलिकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स ले जाया जा रहा हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया।
उत्तराखंड में ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरी, 10 पर्यटकों की मौत

Advertisements
