24 न्यूज अपडेट. जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज की ओर से मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है। नीट पीजी काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होने तक परीक्षा नहीं करवाई जाएगी। अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि नीट पीजी की काउंसलिंग अभी होनी है। किसी अभ्यर्थी का एडमिशन पीजी में होता है वह एडमिशन लेने के बाद मेडिकल ऑफिसर के पद पर ज्वाइनिंग नहीं देगा। उसका पद खाली हो जाएगा। प्रशासन ने नीट पीजी की काउंसलिंग प्रक्रिया को ही एग्जाम को टाल दिया है। 1220 मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती कुछ महीने पहले ही आवेदन मांगे थे। शेड्यूल के तहत इन आवेदकों की परीक्षा 17 नवंबर को थी। आरयूएचएस प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि पिछली बार जब मेडिकल ऑफिसर्स की भर्ती हुई, तब भी कुछ ऐसा ही हुआ था। जिन अभ्यर्थियों का पीजी के लिए एडमिशन हो गया था उनमें से कुछ का सलेक्शन मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा में भी हो गया था। लेकिन पीजी की पढ़ाई के चलते उन सफल अभ्यर्थियों ने न तो सीट को वैकेंट किया न ही सलेक्शन होने के बाद ज्वाइनिंग दी।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.