24 न्यूज अपडेट. अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य जसवंत सिंह राठी का आज जयपुर में सवाई मान सिंह अस्पताल में निधन हो गया। उनका यहां चार दिन से उपचार चल रहा था। जसवंत सिंह राठी 14 अक्टूबर 2020 से आरपीएससी सदस्य रहे। 10 मार्च 1964 को जन्मे राठी की शिक्षा जयपुर में हुई। मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की व फ्रीलॉन्स पत्रकार रहे। उनके तीन पुत्रियां आंकाक्षा, अनुष्का और हर्षा हैं। उनकी पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है। आरपीएससी सदस्य रहने के दौरान कार्यवाहक चेयरमैन भी रहे थे। उनको चेयरमेन का दायित्व कार्यवाहक अध्यक्ष शिव सिंह राठौड़ का कार्यकाल पूरा होने पर मिला था। पिछली कांग्रेस सरकार ने 2020 में जसवंत सिंह राठी के साथ संगीता आर्य, मंजू शर्मा व बाबूलाल कटारा को सदस्य नियुक्त किया गया था।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.