Site icon 24 News Update

आरएएस लतिका पालीवाल का स्वागत कर की साहित्यिक विषयों पर चर्चा

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट राजसमंद। नवनियुक्त सहायक कलक्टर आरएएस लतिका पालीवाल का साकेत साहित्य संस्थान की ओर से शुक्रवार को स्वागत किया गया। संस्थान की ओर से राजसमंद के इतिहास पर केंद्रित प्रकाशित पुस्तिका आरएएस पालीवाल को भेंट की गई।

आरएएस लतिका पालीवाल ने इस दौरान संस्थान के साथ साहित्य से जुड़े विभिन्न विषयों, समस्याओं, चुनौतियों आदि पर चर्चा की। पालीवाल ने कहा कि युवाओं को साहित्य से जोड़ने के लिए समग्र प्रयास जरूरी हैं।

इस दौरान संस्थान के कमल अग्रवाल, दिनेश श्रीमाली, परितोष पालीवाल, लेखराज मीणा, छगन लाल प्रजापत, मदन जोशी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version